ग्रेटर नोएडा Film City में बनेगा ॐ, जो अंतरिक्ष से भी नजर आएगा; आज जमीन पर कब्जा लेगी कंपनी

ग्रेटर नोएडा में नोएटर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का निर्माण होने जा रहा है। इस फिल्म सिटी का निर्माण करने वाली कंपनी आज 27 फरवरी को जमीन पर कब्जा लेगी। कंपनी का कहना है कि यहां पर एक विशाल ॐ (OM) बनाया जाएगा, जो अंतरिक्ष से भी नजर आएगा।

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि इस साल अप्रैल में यहां उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी। इसी एयरपोर्ट के पास एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी का भी निर्माण किया जाना है। इसके लिए निर्माण कंपनी आज यानी गुरुवार 27 फरवरी को जमीन पर कब्जा लेगी। इस अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के लिए फिल्म निर्माता बोनी कपूर अपनी बेटी और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर व भूटानी ग्रुप से सीईओ आशीष भूटानी के साथ जेवर पहुंचकर आज जमीन पर कब्जा लेंगे।

Greater Noida Film City (1)

ग्रेटर नोएडा में ऐसी होगी फिल्म सिटी

कहा जा रहा है कि अगले महीने यानी मार्च में फिल्म सिटी की नींव रखी जाएगी। इसके लिए बुधवार दिन भर प्राधिकरण ने जमीन पर काम किए। किसानों की फसलों को हटवाया गया। बुल्डोजर और हेवी रोलर से जमीन को सपाट किया गया। यहां पर प्रस्तावित फिल्म सिटी के बोर्ड भी लगा दिए गए हैं। पहले चरण में 230 एकड़ भूमि पर कब्जा दिया जाएगा।

End of Feed