ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच आवाजाही होगी आसान, 130 मीटर सड़क जल्द बनेगी

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 130 रोड स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। यहां सड़क टूटी होने और कई जगहों पर सर्विस रोड का काम पूरा नहीं होने या क्षतिग्रस्त होने की वजह से दोनों शहरों के बीच आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब जल्द ही इसका निर्माण कार्य पूरा होगा।

Image

130 मीटर सड़क का काम जल्द होगा पूरा

Photo : Twitter

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दिल्ली-एनसीआर में बसाए गए तो अत्याधुनिक शहर हैं। दिल्ली की भीड़ को कम करने में इन दोनों शहरों में बड़ी भूमिका निभाई है। यहां बड़ी संख्या में सोसाइटी फ्लैट और इंडिपेंडेंट हाउस बने हैं। दोनों शहरों को आपस में जोड़ती है यहां की 130 मीटर रोड। लेकिन यह सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जल्द ही इस रोड को दुरुस्त कर लोगों की असुविधाओं का अंत होने वाला है।

जी हां, यूपीसीडा सूरजपुर साइट-सी, DFCC और D पार्क के पास ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी जल्द ही इस सड़क का निर्माण कराएगी। दैनिक हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने दावा किया है कि निविदा जारी करके एक महीने के भीतर यहां काम शुरू करवा दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच लाइफलाइन इस 130 मीटर रोड की सर्विस रोड भी कई जगहों पर अधूरी है या क्षतिग्रस्त है। तिलपता और मकौड़ा गांव के बीच DFCC की रेलवे लाइन पर पर निर्माणाधीन अंडरपास के कार्य के चलते यहां सर्विस रोड के लेआउट में भी बदलाव हो गया है।

दोनों आधुनिक शहरों के बीच इस मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा बढ़ गया है। इसी साल अप्रैल में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद यहां पर ट्रैफिक का दबाव और भी काफी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधूरी और क्षतिग्रस्त सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा कर दोनों शहरों को जोड़ने के निर्देश दिए हैं।

फिलहाल यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर साइट-सी और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (DFCC) के अंडरपास के आसपास सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा कर आगे जोड़ने का काम किया जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!