ग्रेटर नोएडा

सचिन के लिए बॉर्डर पार से आई सीमा हैदर अब अस्पताल में भर्ती, जानें कैसी है उनकी हाल

सीमा हैदर सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारत आई। जहां उन्होंने सचिन मीणा से शादी की। दोनों को पब्जी खेलते हुए प्यार हुआ था। जिसके बाद सीमा हैदर पाकिस्तान में अपने पति को छोड़कर भारत आ गई। लेकिन अब सीमा हैदर को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। लेकिन इसकी क्या वजह है आइए जानते हैं।

Image

सीमा हैदर

Greater Noida News: सरहद पार से आई सीमा हैदर के नाम से हर कोई वाकिफ है। सीमा अपने प्यार सचिन मीणा के लिए पाकिस्तान छोड़कर भारत आई थी। लेकिन अब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। दरअसल सचिन और सीमा अपने पहले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। सीमा की प्रेंगनेंसी का 9वां महीना चल रहा है और किसी भी वक्त डिलीवरी हो सकती है। लेकिन उन्हें सर्दी-जुकाम हो गया है। जिसके चलते वे अस्पताल में भर्ती है।

पब्जी खेलते-खेलते हुए प्यार

सीमा हैदर पाकिस्तान की रहने वाली हैं। उनकी शादी हो चुकी थी और चार बच्चे भी है। सीमा हैदर और सचिन मीणा को पब्जी खेलते-खेलते प्यार हुआ था। जिसके बाद सीमा ने अपने पति को पाकिस्तान में छोड़कर नेपाल के रास्ते भारत आने का फैसला किया। सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आई और यहां सचिन मीणा के साथ शादी कर ली। सीमा और सचिन ग्रेटर नोएडा में रहते है और यूट्यूब के जरिए पैसे कमाते हैं।

सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी के बारे में बताया

सीमा हैदर ने हाल ही में सोशल मीडियो पर एक वीडियो साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया। इस वीडियो में यह भी बताया कि सर्दी जुकाम के कारण उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसे ड्रिप लगाई गई है। सीमा ने यह भी बताया कि डॉक्टर ने कहा है कि उसकी डिलीवरी किसी भी दिन हो सकती है। सीमा ने बताया कि शायद उसकी डिलीवरी नहीं होगी और सीधे बच्चे का नामकरण किया जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें