Noida Parthala flyover: पर्थला फ्लाईओवर पूरा नहीं होने से रोज परीक्षा दे रहे हैं नोएडावासी, जानिए कब होगा शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2023, 07:31 PM IST

Noida Parthala flyover: नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने-जाने वाले लोगों के लिए यह जरूरी खबर है। सब कुछ ठीक रहा तो पर्थला फ्लाईओवर का काम मार्च में पूरा हो जाएगा। अप्रैल में इस फ्लाईओवर पर वाहन फर्राटा भरते हुए दिखाई देंगे। परियोजना में 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पर्थला केबल सस्पेंशन फ्लाईओवर पर जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन
  • फ्लाईओवर का 75 प्रतिशत काम पूरा, तेजी से हो रहा बचा काम
  • अप्रैल में फ्लाईओवर खोलने की तैयारी

Noida Parthala flyover: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट आने-जाने वाले लोगों को दो महीने बाद राहत मिल जाएगी। नोएडा प्राधिकरण ने कहा है कि पर्थला फ्लाईओवर परियोजना को 31 मार्च 2023 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। तेज गति से कार्य किया जा रहा है। पर्थला फ्लाईओवर के शुरू होने से एनएच-9 वाया पर्थला नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद आने जाने वाले दो लाख वाहनचालकों को जाम से राहत मिलेगी। आपको बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने इस साल अप्रैल में फ्लाईओवर को खोलने और लंबे समय से ट्रैफिक डायवर्जन की समस्या को खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

Greater Noida Parthala flyover new 1

पर्थला फ्लाईओवर पर जल्द दौड़ते दिखेंगे वाहन

नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक एके जैन ने कहा कि फ्लाईओवर परियोजना का 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है। पर्थला फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। 31 मार्च 2023 तक परियोजना को पूरा करने के लिए कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।

End of Feed