Jewar Airport: नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वालों के लिए खुशखबरी, इस महीने हो सकता है रनवे का ट्रायल

Jewar Airport - यूपी के जेवर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और रनवे भी तैयार हो गया है। जल्द ट्रायल शुरू करने की तारीख भी तय होने की उम्मीद है।

Jewar Airport: नोएडा के जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ा अपडेट सामने आया है। एयरपोर्ट का एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर और रनवे बनकर तैयार हो चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, परियोजना से जुड़े ये दोनों का काम तय समय से पहले पूरे कर लिए गया है। फरवरी के अंतिम सप्ताह से इसके शुरू होने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रनवे को कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि बारिश के दौरान उड़ान भरने और विमानों के उतरने में कोई परेशानी नहीं होगी। 15 दिसंबर को प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी दुर्गा शंकर मिश्रा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद ट्रायल शुरू करने की तारीख भी तय होने की उम्मीद की जा रही है।

Jewar International Airport

नोएडा एयरपोर्ट

लोकसभा चुनाव से पहले ट्रायल की उम्मीद

सूत्रों के मुताबिक, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का ट्रायल शुरू कराने को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार का प्लान है। यही वजह है कि पिछले एक साल से शासन स्तर के अधिकारी जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट की पल-पल की जानकारी रख रहे हैं। एनबीटी में प्रकाशित पोस्ट के मुताबिक, एटीसी टावर और रनवे दोनों ही अब तैयार हो गए हैं। एयरपोर्ट पर यह रनवे 3900 मीटर लंबा बनाया गया है। इस रनवे पर 6 लेयर डाली गई हैं। अंतिम लेयर डालने का काम करीब 10 दिन पहले शुरू हुआ था, जो कि अब लगभग पूरा हो गया है। साइड में फिनिशिंग का काम भी तेजी से चल रहा है।

एटीसी टावर में उपकरण लगेंगे

अधिकारियों के मुताबिक, एटीसी टावर को दिसंबर तक तैयार करने का टारगेट रखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, 25 दिसंबर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया इस एटीसी टावर में उपकरण लगाने का काम शुरू कर देगी। इन उपकरण को संचालित करने में करीब डेढ़ महीने का समय लग सकता है। इसके बाद 15 फरवरी के बाद किसी भी दिन ट्रायल शुरू होने की तारीख की घोषणा हो सकती है।

End of Feed