Noida: एक अंजान फोन कॉल, रिशिता ने फोन पर बनाया रिश्ता और फिर बैंक अकाउंट से 1.15 करोड़ छूमंतर

Noida: नोएडा में इंडस्ट्रियल कंसलटेंसी फर्म के संचालक के साथ 1.15 करोड़ की ठगी हुई है। एक अंजान कॉल द्वारा दोगुना मुनाफे की लालच देकर ठगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बैंक अकाउंट के बारे में जानकारी निकाली जा ही है।

Noida: नोएडा में साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जिसमें मोटा पैसा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से एक करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने मुनाफा कमाने की लालच में बैंक से लोन तक ले लिया था। इस वारदात का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित ने मुनाफे की रकम को निकालने का प्रयास किया। पैसे न मिलने और ठगों द्वारा कर के रूप में मांगी गई नई रकम के बाद पीड़ित को ठगे जाने का एहसास हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी ही है और जिस खाते में पीड़ित द्वारा रकम ट्रांसफर की गई थी उसका पता लगाया जा रहा है।

Noida Cyber Fraud

नोएडा में साइबर ठगी

मुनाफे का झांसा देकर ठगी

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा सेक्टर 18 के रहने वाले एक इंडस्ट्रियल कंसलटेंसी फर्म के संचालक मयंक गुप्ता से 1 करोड़ 15 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि मयंक गुप्ता को 27 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर रिशीता नाम की एक लड़की का कॉल आया था। रिशीता ने खुद को फाइनेंस एक्सपर्ट बताते हुए कम निवेश में दोगुना मुनाफा कमाने की जानकारी पीड़ित को दी। मुनाफे की लालच में मयंक ने 1 लाख रुपये का निवेश किया, जिस पर उन्हें 15 हजार 40 रुपये का फायदा हुआ। इस फायदे को देख पीड़ित ने क्रमशः 9 लाख, 20 लाख, 10 लाख, 9 लाख, और 16 लाख रुपये का निवेश किया। यानी इस दौरान पीड़ित ने कुल 65 लाख रुपये का निवेश किया, जिस पर उसे 1 करोड़ 68 लाख रुपये का मुनाफा हुआ।

End of Feed