नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच की दूरी 16 किमी घटेगी, जानें नए लिंक रोड ब्रिज के बारे में

नोएडा और ग्रेटर नोएडा दो जुड़वां शहर हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले के इन दोनों शहरों को जोड़ने के लिए एक एक्सप्रेसवे भी बनाया गया है। लेकिन अब इन दोनों शहरों के बीच की दूरी 16 किमी कम होने जा रही है। नए लिंक रोड ब्रिज से कई सेक्टरों के लोगों को सहूलियत होगी।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच कनेक्टिविटी जल्द ही और बेहतर होने वाली है। एनसीआर और गौतमबुद्ध नगर जिले के दोनों शहरों के बीच की दूरी भी कम होगी। यह सब होगा फिलहाल हरनंदी ब्रिज की निर्माणाधीन अप्रोच रोड के जरिए। माना जा रहा है कि अगस्त 2025 तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। अप्रोच रोड को हरनंदी ब्रिज से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे की 45 मीटर सर्विस रोड तक 623 मीटर बढ़ाया जाएगा।

Link road bridge

प्रतीकात्मक तस्वीर

इस हिस्से पर 8 फरवरी को काम शुरू हुआ है और इसके पूरा हो जाने से ग्रेटर नोएडा में LG चौक से एक्सप्रेसवे तक का सफर मात्र 5 मिनट का रह जाएगा और दूरी सिर्फ 2090 मीटर रह जाएगी। पहले इस दूरी को तय करने में यात्रियों को 16 किमी का चक्कर लगाना पड़ता था। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत 147 करोड़ रुपये है।

End of Feed