ग्रेटर नोएडा

नोएडा में दिल्ली जैसा ऑफर, एक के साथ एक बोतल फ्री; शराब की दुकानों के बाहर लगी लंबी कतारें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों और इलाकों में इन दिनों एक के साथ एक बोतल फ्री मिलने पर शराब के शौकीन काफी खुश हैं। दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी हुई दिखाई दे रही हैं। चलिए जानते हैं, ऐसा क्यों है और कब तक ये ऑफर चलेगा -

Image

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में एक के साथ एक बोतल फ्री

Photo : Times Now Digital

दिल्ली में एक के साथ एक बोतल फ्री वाली योजना याद है? याद होगी ही, पूर्व की केजरीवाल सरकार के दौरान इस योजना का फायदा कई लोगों ने उठाया। इन दिनों नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में एक के साथ एक बोतल फ्री का ऑफर मिल रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए शराब की दुकानों के बाहर सुबह से ही कतारें लग रही हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ -

कल हो ना हो

शराब के शौकीन इस ऑफर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा लेना चाहते हैं। यही कारण है कि सुबह दुकान खुलने के साथ ही दुकानों के बाहर कतार लग रही है। कई लोग शराब की पेटियां खरीदकर ले जा रहे हैं। बाद में ऐसा ऑफर नहीं मिलेगा, इसलिए लोग महीनों के लिए शराब का कोटा खरीदकर रख रहे हैं।

क्यों मिल एक के साथ एक बोतल फ्री

पिछले दिनों शराब की दुकानों का ई-लॉटरी के जरिए आवंटन हुआ है। जिसके चलते पुरानी शराब की दुकानों के संचालक शराब की बची हुई बोतलों को इस ऑफर के साथ बेच रहे हैं। कई बोतलों पर एक के साथ एक फ्री का ऑफर है तो कई बोतलों पर 40-50 फीसद तक की छूट दी जा रही है। नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें शराब की दुकान के बाहर लंबी कतार दिख रही है। दिन में तेज धूप के बावजूद लोग शराब के लिए कतार में खड़े दिख रहे हैं।

कब तक मिलेगा ये ऑफर

इस प्रश्न का उत्तर 31 मार्च है। यानी पुरानी दुकानों के संचालकों को 31 मार्च तक अपना पुराना स्टॉक खत्म करना है। अगर 31 मार्च तक यह स्टॉक खत्म नहीं होता है तो बची हुई शराब को सरकारी खाते में जमा करवाना होगा, उसकी बिक्री नहीं की जा सकती। यही कारण है कि पुरानी दुकानों के संचालक एक के साथ एक फ्री बोलत का ऑफर और ऐसे ही लुभावने ऑफर देकर अपना स्टॉक क्लियर करने में लगे हैं।

किन दुकानों पर मिल रहा ऑफर

जिन शराब की दुकान संचालकों का लाइसेंस 31 मार्च को खत्म हो रहा है, उन दुकानों पर यह ऑफर चल रहा है। ऐसी जिन दुकानों पर भारी मात्रा में स्टॉक बचा है, वहां पर इस तरह के ऑफर का ग्राहक लुत्फ ले रहे हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article