Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दिवाली की रात खूनी खेल, मामूली विवाद में दोस्त को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी में दिवाली की रात दो शराब पीते हुए दो दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक युवक ने आक्रोश में आकर अपने दोस्त पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के ग्राम नगला नैनसुख निवासी एक व्यक्ति का दीपावली की रात को शराब पीते समय दोस्त के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि युवक के दोस्त ने कथित तौर पर उसे गोली मार दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

Crime News

ग्रेटर नोएडा में दिवाली की रात खूनी खेल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिसकर्मी आरोपी को लेकर हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार बरामद करने जा रही थी, तभी आरोपी व्यक्ति दरोगा की पिस्टल छीनकर पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करते हुए भागने लगा। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में पुलिसकर्मियों ने भी गोली चलाई और गोली आरोपी के पैर में लगी।

End of Feed