Greater Noida News: मेड ने बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या, मामले की जांच के लिए पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

ग्रेटर नोएडा की वीवीआईपी होम्स सोसाइटी में एक मेड ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। जहां गौर सिटी 2 के वीवीआईपी होम्स सोसाइटी में एक मेड ने कूदकर खुदकुशी कर ली। इस घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया और कई लोग भी एकत्रित हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।

End of Feed