ग्रेटर नोएडा में पानी की समस्या से परेशान लोग; हेल्पलाइन यहां है, जानिए कैसे मिलेगी मदद

ग्रेटर नोएडा में अगर आपको पानी नहीं आने, पानी की पाइपलाइन में लीकेज, गंदा पानी आने, पानी का प्रेशर ठीक न आने जैसी तमाम समस्याओं से पीड़ित हैं तो हम यहां आपके लिए हेल्पलाइन लेकर आए हैं। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से संपर्क करके आप अपनी पानी से जुड़ी हर समस्या का समाधान हासिल कर सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा के दो सेक्टरों में शनिवार, रविवार और सोमवार को यानी 22 से 24 मार्च तक 45 घंटे तक जल संकट रहा। अल्फा-1 और अल्फा-2 के करीब 20 हजार लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसते रहे। टेंकरों से भेजा गया पानी भी कम पड़ गया। इस अव्यवस्था से नाराज स्थानीय लोगों ने सोमवार सुबह बाल्टी लेकर अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। अथॉरिटी ने मेन पाइपलाइन की मरम्मत करने के बाद सोमवार देर शाम पानी की आपूर्ति वापस शुरू की। इधर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस एस्पायर सोसाइटी में भी सोमवार को पानी की दिक्कत हुई। शाम तक जलापूर्ति नहीं हुई तो यहां भी लोगों ने प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया।

Greater Noida Water Crisis.

ग्रेटर नोएडा में पानी के लिए हेल्पलाइन

ग्रेटर नोएडा के एसीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के दोनों सेक्टरों में टूटी हुई पाइपलाइन को ठीक करके पानी की सप्लाई शुरू करवा दी गयी है। मेन पाइपलाइन होने की वजह से उसे ठीक करने में ज्यादा समय लगा। हालांकि, इस दौरान लोगों की सुविधा के लिए टैंकरों से पानी भेजा गया था।

End of Feed