Greater Noida News: यमुना सिटी के हर दो सेक्टर में बनेगा 30 बेड वाला अस्पताल, लोगों को अस्पताल खर्च से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा के पूरे YEIDA क्षेत्र में जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र और फैमिली वेलफेयर सेंटर बनेंगे, जिससे लोगों को महंगे प्राइवेट अस्पतालों से राहत मिलेगी। जानकारी के मुताबिक हर दो सेक्टरों के बीच 30 बिस्तरों वाला कम से कम एक अस्पताल खोलने की योजना है। प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में आज इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

यीडा क्षेत्र में जल्द ही हेल्थ सेंटर और फैमिली वेलफेयर सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को प्राइवेट अस्पतालों के महंगे इलाज से राहत मिलेगी। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों में अब सस्ती और सुलभ हेल्थ सुविधाएं मिलेंगी। इसके तहत पूरे क्षेत्र में 30 बिस्तरों वाले कई अस्पताल खोलने की योजना बनाई गई है।

Health centres in YEIDA

YEIDA में जल्द बनेंगे स्वास्थ्य केंद्र (सांकेतिक फोटो)

इसका प्रस्ताव आज यानी बुधवार 18 जून 2025 को प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद इन अस्पतालों के लिए भूखंडों की योजना लाई जाएगी। प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह के अनुसार, हर दो सेक्टरों के बीच कम से कम 30 बिस्तरों वाला एक अस्पताल स्थापित किया जाएगा, जिससे आम लोगों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

End of Feed