CM योगी आदित्यनाथ के आदेश को दबाकर चैन की नींद सो रहे ग्रेटर नोएडा के अधिकारी, सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों की नींद खुलने का नाम नहीं ले रही। यहां के अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश भी नहीं मानते। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिया था कि 10 अक्टूबर तक सड़कों के गड्ढे भर जाने चाहिए। लेकिन 10 तारीख बीतने के बाद भी गड्ढे सड़कों पर शान से पड़े हैं।

GNW का फुलफॉर्म अगर आप ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन समझते हैं तो ये आपकी बड़ी गलती है। शायद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी GNW का मतलब ग्रेटर नोएडा वेस्ट ही समझते हैं, यही वजह है कि वह यहां विकास कार्यों के आदेश जारी करते हैं। लेकिन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों के लिए GNW का मतलब गड्ढा नोएडा वेस्ट है। इस अथॉरिटी में भ्रष्टाचार और काम न होने की तो आपके कई खबरें पहले भी पढ़ी और देखी होंगी। लेकिन अथॉरिटी के अधिकारी इतने बड़े हो गए हैं कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश तक नहीं मानते।

Greater Noida West Poltholes

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़कों पर गड्ढों का राज

ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे, इसके पीछे वजह है। दरअसल कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के लिए आदेश जारी किया था। इस आदेश में कहा गया था कि त्योहारों का मौसम है, ऐसे में 10 अक्टूबर से पहले सड़कों के सभी गड्ढे भर दिए जाएं, ताकि लोगों को त्योहार का लुत्फ लेने का भरपूर अवसर मिले। लेकिन ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी या तो सोए हुए हैं या उनके लिए मुख्यमंत्री का आदेश कोई मायने ही नहीं रखता। ऐसा नहीं होता तो अब तक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों के गड्ढे भर गए होते। यह हाल तो अथॉरिटी ने एक प्लान्ड सिटी में कर रखा है, सोचिए गांवों की सड़कों का क्या हाल होगा।

End of Feed