Greater Noida Crime: निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से हुआ बड़ा हादसा, एक शख्स की गई जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 07:21 PM IST

Gautam Budh Nagar Police:ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में निर्माणाधीन इमारत पर बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग की टेंपरेरी लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक लिफ्ट को खोलने का काम कर रहा था। उसी दौरान हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया। प्रकरण की जांच की जा रही है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 में हुआ हादसा
  • निर्माणाधीन बिल्डिंग के टेंपरेरी लिफ्ट को हटाने के दौरान हुआ हादसा
  • पुलिस कर रही मामले की जांच, होगी आवश्यक कार्रवाई


Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा जोन के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित सेक्टर -150 में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग पर एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माण में इस्तेमाल होने वाला सामान ऊपर चढ़ाने के लिए लगाई गई टेंपरेरी लिफ्ट को हटाने के दौरान लिफ्ट के अचानक टूट जाने से एक मजदूर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया है कि जांचकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Greater Noida Crime News

ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की टेंपरेरी लिफ्ट गिरने से एक युवक की मौत

बता दें कि निर्माणाधीन बिल्डिंग पर लगी टेंपरेरी लिफ्ट को हटाने के दौरान यह लिफ्ट टूट कर नीचे गिर गई। इस लिफ्ट को खोलने का काम कर रहे रितिक राठौड़ भी लिफ्ट के साथ-साथ नीचे आ गिरा। रितिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने मजदूर युवक को मृत घोषित कर दिया।

End of Feed