दिवाली पर जगमग होगा ग्रेटर नोएडा, प्राधिकरण ने बनाया स्पेशल प्लान, जानिए क्या है तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 11:02 PM IST

Diwali Special: ग्रेटर नोएडा में दिवाली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्राधिकरण ने ग्रेटर नोएडा के सभी चौराहों और प्रमुख इमारतों को सजाने का निर्देश जारी किया है। सड़क के आसपास की जगहों और एंट्री गेट को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख मार्गों के आसपास बनी इमारतों को सजाने का निर्देश
  • चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगवाने के निर्देश
  • सेंट्रल वर्ज पर लगे कर्व स्टोन को रिपेयर व पेंट कराया जाएगा

Greater Noida Authority: दीपावली का महापर्व कुछ ही दिनों बाद आने वाला है। इसको लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने दिवाली पर ग्रेटर नोएडा को रंग-बिरंगी लाइटों से बेहतर तरीके से सजाने-संवारने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सीईओ ने एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख मार्गों के आसपास बनी प्रमुख इमारतों को लाइटों से सजाने, चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगवाने के निर्देश दे दिए हैं।

Greater Noida will be decorated on Diwali

एक्सप्रेसवे और अन्य प्रमुख मार्गों के आसपास बनी इमारतों को सजाने का निर्देश

बता दें कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रेटर नोएडा में दिवाली को लेकर खास तौर पर उत्साह देखने को मिल रहा है। प्राधिकरण दिवाली पर पूरे शहर को रोशनी से जगमगाने की तैयारी में है। प्राधिकरण की सीईओ ने सभी एंट्री गेट को भी चमकाने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

End of Feed