ग्रेटर नोएडा वेस्ट से मेट्रो स्टेशन और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के लिए चलेंगी बसें!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग लंबे समये से मेट्रो और सिटी बस सर्विस की मांग कर रहे हैं। अथॉरिटी ने सुझाव मांगे थे, जिस पर प्रस्ताव दिए गए हैं और अगर यह प्रस्ताव पास हो जाते हैं तो क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। यहां से मेट्रो और रेलवे स्टेशन जाना आसान हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट (Greater Noida West) को नोएडा एक्सटेंशन (Noida Extension) के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन जिस तरह की इस क्षेत्र की समस्याएं हैं और उनका समाधान नहीं होता है, वहां के निवासियों ने इसे नोएडा-एक-टेंशन पुकारना शुरू कर दिया है। हालांकि, नोएडा एक्सटेंशन के लोगों के लिए खुशखबरी ये है कि जल्द ही यहां बस डिपो (Bus Depot at Greater Noida West) बन सकता है। इसके अलावा सिटी बसें (City Bus Service in Noida Extension) चलाने का भी प्रस्ताव दिया गया है। प्रस्ताव में मेट्रो स्टेशन (Metro Station) और गाजियाबाद रेलवे स्टेशन (Ghaziabad Railway Station) तक भी बसे चलाने की बात कही गई है।

Greater Noida West city Bus.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सिटी बस सर्विस की आहट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांवों और सोसाइटियों को कवर करने के लिए बस मार्ग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ ने सुझाव मांगे थे। क्षेत्र में फ्लैट खरीदारों के हक के लिए आवाज उठाने वाली सामाजिक संस्था नेफोवा ने अथॉरिटी को कई सुझाव दिए हैं। सुझावों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन तक बस चलाना भी शामिल है। इसके अलावा यहां पर अंतरराज्यीय बस डिपो, क्षेत्र की सोसाइटी, दफ्तरों और मेट्रो को भी बस सेवा से जोड़ने का प्रस्ताव दिया गया है।

End of Feed