ग्रेटर नोएडा के चारमूर्ति से सिरसा तक सड़क होगी चौड़ी, 'जाम' से मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा के चारमूर्ती से ग्रेटर नोएडा के सिरसा तक सड़क का चौड़ीकरण करने की तैयारी की जा रही है ताकि लोगों को जाम की स्थिति और न झेलनी पड़े। यहां 7 मीटर की सड़क को चौड़ा करके 10 मीटर किया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के लोगों को सफर आसान और आरामदायक बनाने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चारमूर्ति से ग्रेटर नोएडा के सिरसा तक सड़क चौड़ीकरण करने की योजना है। इतना ही नहीं सर्विस रोड को 2 लेन से 3 लेन बनाया जाएगा। चौड़ीकरण से जाम के झाम से भी राहत मिलेगी और आने वाले समय में आबादी बढ़ने की स्थिति में भी लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस रोड पर यात्रा करने वाले और सेक्टरवासियों के साथ आसपास बसे गांव के लोगों को भी बड़ा लाभ होगा। आइए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी दें -

Greater Noida

ग्रेटर नोएडा के चारमूर्ति से सिरसा तक सड़क होगी चौड़ी

130 मीटर चौड़ी सड़क का होगा निर्माण

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, चारमूर्ती से ग्रेटर नोएडा के सिरसा तक 130 मीटर की सर्विस रोड की चौड़ाई अभी सात मीटर है। लेकिन चौड़ीकरण की योजना में इसकी चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस सड़क लंबाई 25 किमी है और दोनों तरफ 7 मीटर दो चौड़ी लेन है। अब इन लेन को 10 मीटर किया जाएगा। ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इस सड़क का सीधा जुड़ाव नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा।

End of Feed