ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक दुकान में लगी भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार, मौके पर दमकल की 3 गाड़ियां मौजूद

गौर सिटी 2 के पास स्थित एक दुकान में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि यहां लगी आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू में करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में गौर सिटी 2 के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रेनो सिटी 2 के पास लगी आग एक फर्नीचर की दुकान में उस समय लगी थी, जब यहां काम चल रहा था। अचानक आग लगने से कामगार डर गए और जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे। देखते ही देखते आग फैल गई और विकराल रूप ले लिया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि पास में स्थित रेस्टोरेंट और शराब की दुकान भी इसकी चपेट में आ गए। भारी मात्रा में शराब होने के कारण आग और फैलती जा रही है और इस पर काबू पाना भी मुश्किल हो रहा है। आग की इस घटना के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग में फर्नीचर व अन्य दुकानों का लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आग करीब 12 बजे लगी थी। आग इतनी भयावह थी की कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी दुकान को अपने आगोश में ले लिया था। इसकी एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें आग की लपटों को दूर से देखा जा सकता है

End of Feed