जयपुर

Alwar Fire: डोबा गांव की पहाड़ियों में लगी भीषण आग, रातभर धधकते रहे पहाड़, सामने आया वीडियो

Alwar Fire: अलवर में स्थित सिलीसेढ़ झील के पास स्थित डोबा गांव की पहाड़ियों पर भीषण आग लग गई है। आग की सूचना प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई है, लेकिन अभी तक कोई भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। पहाड़ों पर लगी आग की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें पहाड़ों पर आग को धधकता हुआ देखा जा सकता है।

Alwar Fire: Alwar Fire: राजस्थान के अलवर में सिलीसेढ़ झील के पास पहाड़ों में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। आग लगने का यह माला रिंग्सपुरी डोबा गांव का है। ग्रामीणों द्वारा पहाड़ों पर आग लगने की घटना की सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी गई, लेकिन सूचना मिलने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा है। आग की घटना के गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। हवाओं के कारण पहाड़ पर लगी आग तेजी से फैल रही है। कुछ घंटों के बाद सभी रेंज से वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग यहां करीब 30 हेक्टेयर क्षेत्र तक फैल गई थी, जिससे भारी नुकसान हुआ है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

बताया जा रहा है कि आग के कारण पहाड़ों पर 30 हेक्टेयर वन संपदा को हुआ नुकसान हो गया है। उसके बाद वनकर्मी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे हैं। आग पहले भी भारी नुकसान कर चुकी है। बीते दिनों सरिस्का अभ्यारण ओर सिलीसेढ़ झील की पहाड़ियों में भी भीषण आग लगी थी, जिस पर काबू पाने में 10 दिन से अधिक का समय लगा था। लेकिन इस घटना से भी वन विभाग ने कोई सबक नहीं लिया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article