ग्रेटर नोएडा

खुशखबरी: मुख्य सड़कों से कनेक्ट होंगे ग्रेनो के गांव, इस काम के लिए मिले 1000 करोड़; यहां शिफ्ट होगा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ऑफिस

नोएडा प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के जिन गांवों अभी तक मुख्य मार्गों से नहीं जोड़ा गया है, उनको प्राथमिकता पर जोड़ने की कवायत शुरू कर दी है। संबंधित गांवों में सीवर लाइन, सड़क, पानी और बिजली आदि कार्यां के लिए 1000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Image

(सांकेतिक फोटो)

ग्रेटर नोएडा : एनसीआर के शहर ग्रेटर नोएडा के सभी गांवों को मुख्य सड़क मार्गों से कनेक्ट किया जाएगा। सभी अधूरी सड़कों का निर्माण और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त करने की कवायत तेज कर दी गई है। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह इस कार्य को प्रमुखता से कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्हें प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने यह आश्वासन देते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा के जो भी गांव अब तक मुख्य मार्गों से नहीं जुड़ सके हैं, उनको प्राथमिकता पर जोड़ा जाएगा। इससे लोगों का आवागमन काफी आसान होगा और यातायात के क्षेत्र में ये बड़ी उपलब्धि होगी।

इन कामों के लिए मिले 1 हजार करोड़

जानकारी के मुताबिक, विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों की ग्रामीण आबादी की बैकलीज, भूखंड शिफ्टिंग, छह फीसदी आवासीय भूखंड, गांवों के विकास कार्य आदि से जुड़ी डिमांड को प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने रखी। सीईओ ने इन सभी मांगों को नियत समय में पूरा कराने का भी आश्वासन दिया। हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, सीईओ ने बताया कि गांवों में सीवर लाइन, सड़क, पानी और बिजली आदि कार्यां के लिए 1000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य के लिए परियोजना विभाग को निर्देश दिया कि सभी गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के कार्य को प्राथमिकता पर किया जाए। विधायक ने अपनी तरफ से स्वर्णनगरी में मिल्क बूथ स्थापित कराने के लिए कहा गया है।

यहां खुलेगा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का दफ्तर

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में परिवहन विभाग का दफ्तर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इससे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की बसावटों के लोगों को काफी राहत मिलेगी। फिलहाल, नोएडा सेक्टर-33 में परिवहन विभाग का दफ्तर है। फिलहाल, यह ऑफिस अस्थायी रूप से संचालित है। इसमें विजिटर्स के लिए टॉयलेट, अधिक वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग, जनसुविधा केंद्र समेत कई खामियां हैं। लिहाजा, नोएडा प्राधिकरण का कार्यालय सेक्टर-6 से शिफ्ट होने के बाद इस जगह पर परिवहन विभाग का दफ्तर शुरू करने का विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट का एक दफ्तर शुरू करने का प्लान है। इससे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में रहने वाले लोगों को परिवहन संबंधी काम के लिए नोएडा आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!