Char Murti Chowk Accident: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए एक्सीडेंट का CCTV फुटेज आया सामने; देखें कितना खतरनाक था Accident

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार Ducati बाइक अंडरपास के निर्माण स्थल की रेलिंग तोड़ते हुए 7 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे में युवक अंकुर (28) और युवती कशिश (25) की मौत हो गई। देखें दुर्घटना का CCTV फुटेज।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मंगलवार तड़के चारमूर्ति चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले एक युवक और युवती की मौत हो गई थी। Ducati Scrambler बाइक पर सवार यह दोनों शख्स आधी रात को सवारी पर निकले थे। इसी दौरान जब बाइक ताज हाईवे से होते हुए चार मूर्ति चौक पर पहुंची तो तेज रफ्तार कार यहां पर आयरन गार्डरेल तोड़ती हुई सात फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी थी। बता दें कि चार मूर्ति चौक पर अंडरपास बनाने का काम किया जा रहा है और यह बाइक उसी अंडरपास के गड्ढे में जा गिरी, जिसमें युवक और युवती की मौत हो गई। अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।

CCTV फुटेज को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे के समय बाइक की स्पीड कितनी ज्यादा रही होगी। पुलिस के अनुसार भी बाइक की स्पीड ज्यादा थी और बाइक चला रहे युवक ने शायद बाइक पर से कंट्रोल खो दिया था।

End of Feed