Greater Noida का ये सबसे बड़ा चौक होगा ट्रैफिक जाम से मुक्त, अथॉरिटी बदलेगी डिजाइन

ग्रेटर नोएडा के परी चौक को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए इसे रि-डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत उन सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, जो सबसे अधिक व्यस्त रहती है। इसके लिए अगले महीने के अंत में अंतिम रिपोर्ट सौंपी जा सकती है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के परी चौक को जल्द ही ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने वाली है। इसके लिए परी चौक की डिजाइन को बदला जा रहा है। इसके तहत सबसे अधिक व्यस्त रहने वाली सड़कों को चौड़ा करने का निर्णय लिया गया है। जून में इस पर काम शुरू हो जाएगा। डिजाइन बदलने की जिम्मेदारी केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) को दी गई है। सीआरआरआई की टीम दो बार फिजिबिलिटी रिपोर्ट को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने पेश कर चुकी है। इस रिपोर्ट में कुछ संसोधन होने के बाद अगले महीने अंतिम रिपोर्ट सौंपी जा सकती है।

Greater Noida Pari Chowk

ग्रेटर नोएडा का परी चौक (फोटो साभार - ट्विटर)

रि-डिजाइन के लिए किया गया सर्वे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद परी चौक में ट्रैफिक का दबाव और बढ़ने वाला है। परी चौक पर पहले से ही ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, ऐसे में यहां स्थिति और बिगड़ जाएगी। जिसे देखते हुए परी चौक का डिजाइन बदलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए सीआरआरआई की टीम द्वारा सर्वे किया जा रहा है, कि एयरपोर्ट शुरू होने के बाद किस रोड पर ट्रैफिक का दबाव कितना होगा और इस दबाव को सड़कें झेल सकेंगी या नहीं। परी चौक का रि-डिजाइन तैयार करने में पुलिस और ट्रैफिक विभाग द्वारा भी सुझाव दिए गए हैं।

End of Feed