Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के 15 गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इन गांवों के विकास पर 61 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। चार गांवों में पहले से ही विकास कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बीते दिनों आदर्श ग्राम परियोजना की समीक्षा की थी। उन्होंने पहले चरण के सभी गांवों को आदर्श ग्राम में विकसित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शीघ्र काम शुरू कराने के निर्देश भी जारी किए थे।
ग्रेटर नोएडा में 15 गांवों का आदर्श गांव बनाने के लिए किया गया टेंडर जारी
बता दें कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने जिन गांवों में काम चल रहा है, उनको शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। परियोजना विभाग ने 15 और गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मार्च तक इन सभी गांवों को आदर्श ग्राम बनाने के लिए कंपनियों का चयन करने बाद विकास कार्य शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है।
