Greater Noida Road Accident: सोशल मीडिया स्टार की कार एक्सीडेंट में मौत, फॉलोअर्स परेशान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 02:29 PM IST

Greater Noida Police: ग्रेटर नोएडा में एक सड़क हादसे में सोशल मीडिया के चर्चित शख्स रोहित भाटी की मौत हो गई। हादसे में सोशल मीडिया स्टार रोहित के दो अन्य साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। एक पार्टी से लौटने के दौरान रोहित भाटी की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई थी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर थे रोहित भाटी
  • तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने पर हुआ हादसा
  • कार में सवार दो अन्य साथी भी हुए घायल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इसके कारण कार सवार एक युवक की मौत हो गई। कार में सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। 25 वर्षीय मृतक युवक की पहचान रोहित भाटी के तौर पर की गई है। रोहित भाटी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रोहित भाटी बेहद पॉपुलर भी था।

Greater Noida Road Accident

ग्रेटर नोएडा में कार दुर्घटना में सोशल मीडिया स्टार रोहित भाटी की मौत (फाइल फोटो)

बता दें कि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करके पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दो अन्य घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा और दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस प्रभारी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, रोहित भाटी एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। यह दुर्घटना चुहड़पुर अंडरपास के पास सोमवार को हुई। तेज रफ़्तार होने के कारण कार बेकाबू हो गई थी, जिसके बाद उसकी पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई।

End of Feed