Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में शादी का माहौल मातम में बदल गया। यहां शादी समारोह में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों व्यक्तियों में समधियों का रिश्ता था, भीड़ के बीच व्यक्ति ने अपने समधी पर गोली चलाई। आपसी विवाद के चलते आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। मौके पर पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।
शादी समारोह में हत्या (सांकेतिक फोटो)
बेटी छोड़ने को लेकर दोनों में विवाद
यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख इलाके की है। जहां एक समधी ने दूसरे समधी को मौत के घाट उतार दिया। शादी समारोह के बीच इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। मरने वाले व्यक्ति की पहचान अशोक यादव नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। दोनों समधियों के बीच बेटी छोड़ने का विवाद चल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने अशोक यादव की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
