Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर की लूट, विरोध करने पर जमकर पीटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 08:50 PM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के हल्द्वौनी गांव में दिन दहाड़े दो बदमाशों ने एक घर में घुसकर एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने की कोशिश की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की। हालांकि पड़ोसियों के आ जाने से बदमाश पिस्‍टल लहराते हुए भाग खड़े हुए।

KEY HIGHLIGHTS
  1. बदमाशों ने सुबह के समय बंधक बनाकर की लूट की कोशिश
  2. विरोध करने पर बदमाशों ने महिला को बांधकर पीटा
  3. पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुए भागते हुए दो बदमाश

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित हल्द्वौनी गांव में एक महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में घुसकर पहले महिला को बंधक बनाया और फिर लूटपाट की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो लुटेरों ने उसे जमकर पीटा भी, जिससे महिला घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर भागते बदमाश वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कैमरे की फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

thumbnail_Greater Noida News- 12

ग्रेटर नोएडा में महिला को बंधक बनाकर लूट। (सांकेतिक फोटो)

बंधक बनाकर लूट और मारपीट की यह घटना हल्द्वौनी गांव की रहने वाली महिला के साथ हुई है। शिकायकर्ता ने बताया ,कि सुबह के समय घर के अन्‍य सदस्‍य बाहर गए हुए थे, वह घर पर अकेली थी। सुबह करीब साढ़े दस बजे दो बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने पहले महिला को बंधक बनाया और फिर घर में मौजूद पैसे और ज्‍वेलरी के बारे में पूछने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि, उसने इसका विरोध किया तो बदमाश उसकी पिटाई करने लगे।

End of Feed