ग्रेटर नोएडा: नोएडा में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर ने अपने दो साथियो के साथ मिलकर कैब चालक से रुपये लूट लिए थे उसके साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एक्शन लिया गया है। आरोपी एसआई ट्रेनी दरोगा है, उस पर और उसके दो साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रेनी दरोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, दरोगा ने अपने साथियों के साथ मिलकर रात को महिला को छोड़ने आये कैब चालक से की थी। मारपीट के बाद चालक से सात हजार रुपये छीन लिए थे। पुलिस के अधिकारियों ने दो दिन तक इस मामले को छुपाया था।
कैब चालक को पीटने वाला दरोगा हुआ सेवा से बर्खास्त
आरोपी दरोगा अमित मिश्रा को सेवा से किया गया बर्खास्त
एसीपी की जांच में प्रकरण को सही पाया गया है। आरोपी दरोगा और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर के जांच कर रही है। वहीं आरोपी दरोगा के दो फरार साथियों की तलाश भी की जा रही है। घटना छिपाने को लेकर कई अफसरों पर भी गाज गिरी है।
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले बढ़ने लगी पुलिस की पहरेदारी, दिल्ली में लगे वांछित आतंकियों के पोस्टर
जानकारी के अनुसार, डीसीपी सेंट्रल सुनीति सिंह को हटाया गया है। SHO बिसरख, चौकी इंचार्ज गौर सिटी और एक अन्य दरोगा को सस्पेंड किया गया है। वहीं गिरफ्तार आरोपी दरोगा अमित मिश्रा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। अफसरों पर कार्रवाई के बाद कई थाना प्रभारी भी बदले गए है। तीन थाना के प्रभारियों का फ़ेरबदल हुआ है। थाना सूरजपुर SHO मनोज कुमार सिंह को थाना बिसरख का प्रभार दिया गया है। थाना इकोटक 3 के कार्यवाहक SHO विनोद कुमार को थाना सूरजपुर का प्रभारी बनाया गया है। SHO अनिल पांडे को पुलिस लाइन से थाना इकोटेक-3 का प्रभारी बनाया गया है।
