Greater Noida Blue Sapphire Mall Accident: यूपी के ग्रेटर नोएडा से बड़े हादसे की खबर सामने आई, यहां की घनी आबादी के बीच ब्लू सफायर मॉल (Blue Sapphire Mall ) में छत की ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, इस घटना के बाद मॉल में अफरा-तफरी मच गई, बिसरख पुलिस ने बताया कि दोनों शख्स नीचे खड़े थे तभी उनके सिर पर लोहे का स्ट्रक्चर आकर गिरी और उनकी मौके पर मौत हो गई, दोनों शख्स गाजियाबाद के रहनेवाले थे।
ग्रेटर नोएडा के Blue Sapphire Mall में छत की ग्रिल गिरने से दो लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं इस घटना से मॉल में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई पुलिस हादसे की जांच कर रही है।पुलिस का कहना है कि थाना बिसरख क्षेत्रान्तर्गत स्थित अस्पताल से थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि मॉल पर छत से लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है।
जिसमें 35 साल के हरेंद्र भाटी पुत्र राजेंद्र भाटी निवासी गौशाला फाटक के पास विजय नगर थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद व 35 साल के शकील पुत्र छोटे खान निवासी केला खेड़ा थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद के शव का पुलिस द्वारा पंचायतनाम भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। मौके पर उच्चाधिकारीगण व पुलिस बल मौजूद है, अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
