Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के नजदीक एक कंपनी के सिविल इंजीनियर से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की थी। वारदात में तमंचे के बल पर 1 लाख रुपये की लूट हुई थी। इस संबंध में पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। दनकौर की पुलिस ने दस घंटे के अंदर ही मामले का खुलासा करते हुए इस प्रकरण में सिविल इंजीनियर के साथ काम करने वाले एक कर्मचारी समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक लूट के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बता दें कि, पुलिस का कहना है कि पीड़ित इंजीनियर के साथी कर्मचारी ने ही लूट की योजना बनाई थी। पुलिस बदमाशों से अन्य दो साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। इसके बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।
