खुशखबरी: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को मिलने वाला है गंगाजल, 11 सेक्टरों में इस विधि से होगी जलापूर्ति

ग्रेनो वेस्ट के 11 सेक्टरों को अगले 30 दिन में गंगाजल आपूर्ति होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इसके लिए पाइपलाइन की सफाई का काम अंतिम दौर में है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ग्रेटर नोएडा में जल्द ही गंगाजल प्लांट बनकर होगा तैयार
  • ग्रेटर नोएडा के 11 सेक्टरों में जल्द सप्लाई होगा गंगाजल
  • अंतिम दौर में पाइपलाइन की सफाई का काम

ग्रेटर नोएडा में जल्द ही गंगाजल प्लांट बनकर तैयार होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि ग्रेनो वेस्ट के 11 सेक्टरों को 30 दिन में गंगाजल आपूर्ति होने लगेगी। नोएडा में 85 क्यूसेक गंगाजल परियोजना पर काम चल रहा है। इस परियोजना का उद्घाटन नवंबर 2022 में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अभी तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। लिहाजा, ग्रेनो वेस्ट में पानी की किल्लत को ध्यान रखते हुए जलापूर्ति के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पाइपलाइन की लॉकेज को फिट कर दिया गया है। फिलहाल, पाइपलाइन की सफाई का काम अंतिम दौर में चल रहा है। ग्रेनों वेस्ट के सेक्टर- 1, 2, 3, 4, 10, 12, 16, 16वीं, 16सी, टेकजोन-4 समेत 11 सेक्टरों में एक माह के अंदर गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

44 सेक्टरों में गंगाजल की हो रही आपूर्ति

दस साल पहले पड़ी पाइपलाइन को चेक किया जा रहा है। जब तक यूजीआर बनकर तैयार नहीं होता है, तब तक पहले से तैयार पाइपलाइन के जरिए सीधे आपूर्ति की जाएगी। इसमें ओवरहेड वॉटर टैंक की मदद ली जाएगी। अभी 44 सेक्टरों में गंगाजल की आपूर्ति की जा रही है। प्राधिकरण का दावा है कि 3 से 4 महीने में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पूरी क्षमता के साथ 50 एमएलडी गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

End of Feed