Aligarh News: खड़े टैंकर में घुस गई पुलिस की कार, चार पुलिसकर्मियों सहित पांच की मौत

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र में एक पुलिस की कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से भिड़ गई, जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Aligarh Accident: यूपी के अलीगढ़ में एक पुलिस की कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा भिड़ा। इस जोरदार टक्कर से पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार पुलिसकर्मियों समेत एक कैदी की मौत हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण वाहन आउट ऑफ कंट्रोल हो गया और फिर कैंटर से टकरा गया।

aligarh police car accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार

कैसे हुआ हादसा

अलीगढ़ के लोधा थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर आज सुबह फिरोजाबाद पुलिस की कार एक सड़क किनारे खड़े कैंटर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस टीम अभियुक्त को लेकर गाजियाबाद जा रही थी। जैसे तैसे आसपास के लोगों ने घायल लोगों को गाड़ी से निकाला और जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंचाया जहां एक अभियुक्त और चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। मरने वालों में एक दरोगा भी शामिल है। संभावना जताई जा रही है कि कार ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

End of Feed