Greater Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना जारचा इलाके के सैथली गांव में सोमवार को एक विवाद ने खूनी रूप से लिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया है गया कि यहां गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया गया है।
बताया जा रहा है कि यहां नाली के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में वाद-विवाद के दौरान युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। इस हिंसक वारदात में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने इस घटना के बाद सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मृतक के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान ने बताया कि मृतकों की पहचान दीपांशु भाटी (उम्र 21 वर्ष) और अजयपाल भाटी (उम्र 55 वर्ष) के रूप में की है। बताया जा रहा है कि यह दोनों चाचा-भतीजा थे। सैथली गांव निवासी श्री अनुप भाटी पुत्र बलवीर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रिंस भाटी पुत्र बृजपाल, बोबी तोंगड निवासी आनंदपुर, और मनोज नागर द्वारा नाली से पानी निकालने को लेकर हुए विवाद के में उनके भतीजे दीपांशु और भाई अजयपाल पर फायरिंग की गई। इस घटना में उन दोनों की मृत्यु हो गई। इस घटना में घायल हुए लोगों को पुलिस ने तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्यवाही शुरू की है।
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने गठित की चार टीमें
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए, स्थानीय पुलिस ने तत्काल चार टीमों का गठन किया है ताकि आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जा सकें। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, सैथली गांव में शांति व्यवस्था कायम है, लेकिन तनाव बरकरार है। घटना के बाद सड़क जाम करने वाले परिजनों को पुलिस ने शांत कराया और सड़क पर लगा जाम भी खुलवा दिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया जाएगा।
