शाहजहांपुर में हैरान करने वाला मामला, एटीएम से निकले 500 के चूरन वाले नकली नोट, पुलिस ने लगाया ताला

शाहजहांपुर में एटीएम से 500 के चूरन वाले नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से चार एटीएम धारकों ने रुपये निकाले। इस दौरान उन्हें 500 के चूरन वाले नकली नोट एटीएम से मिले। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इस एटीएम को बंद करके जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एटीएम से 500 के फर्जी चूरन वाले नकली नोट निकल रहे हैं। यह मामला कलान कस्बे में मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे स्थित एसबीआई एटीएम मशीन का है। इस एटीएम से चार लोगों ने रुपये निकाले, जिन्हें 500 का चूरन वाले नकली नोट मिले। जिसके बाद इन एटीएम धारकों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने एटीएम पर ताला लगवा दिया है और बैंक के अधिकारियों को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है।

मुरादाबाद फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित इस एसबीआई एटीएम से कस्बे के रहने वाले आकाश पुत्र राजाराम श्रीवास्तव ने 3000 रुपए निकाले। जिसमें उन्हें 500 का एक चूरन वाला नकली नोट एटीएम से मिला। वहीं दूसरे एटीएम धारक सुमित पुत्र महेश चन्द्र निवासी कस्बा कलान ने भी बीती शाम को इस एटीएम से 10000 रुपये निकाले। उन्हें भी 500 के चार चूरन वाले नकली नोट मिले। तीसरे एटीएम धारक शिवकुमार सिंह पुत्र सत्यवीर निवासी एसबीआई बैंक के पास कलान ने भी उसी एसबीआई एटीएम से 10000 रुपये निकाले उन्हें भी 500 के दो चूरन वाले नकली नोट एटीएम से मिले। चौथे एटीएम धारक विक्की माने पुत्र शंकर माने द्वारा इस एसबीआई एटीएम से 7000 रुपये निकालने पर 500 का एक चूरन वाला नकली नोट उन्हें मिला।

End of Feed