ससुर ने आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ा तो बहू और उसके प्रेमी ने बुजुर्ग को मौत के घाट उतारा

ग्रेटर नोएडा के पास बुलंदशहर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक और खबर सामने आयी है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ससुर को मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबरें तो आपने कई सुनी होंगी। पिछले कुछ दिनों से मुस्कान में रवीना राव ने जिस तरह से अपने-अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों को ठिकाने लगाया, वह खबरें चर्चा में रहीं। लेकिन बुलंदशहर का मामला इनसे अलग नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि इस मामले में जान गंवाने वाला पति नहीं बल्कि ससुर है।

Bulandshahr Murder

महिला का कथित प्रेमी पुलिस हिरासत में

बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर बुलाया। लेकिन महिला के ससुर ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे बौखलाए प्रेमी ने महिला के ससुर की हत्या कर दी।

End of Feed