ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: सोसाइटी में एंट्री को लेकर मचा बवाल, रेजिडेंट और गार्डों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

ग्रेटर नोएडा के एक हाई-फाई सोसाइटी में कल यानी सोमवार को सिक्योरिटी गार्डों और सोसाइटी के निवासियों के बीच लड़ाई हो गई। गाड़ी पर स्टीकर न होने को लेकर शुरू हुआ बवाल लाठी-डंडों तक पहु्ंच गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे कार्रवाई कर रही है।

Image

निवासियों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच जमकर चले डंडे

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाई एंड सोसाइटी में सोमवार के दिन एंट्री को लेकर बड़ा बवाल हो गया। बिना स्टीकर के गाड़ी सोसाइटी में ले जाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को एक गाड़ी पर स्टीकर नहीं होने के कारण सोसाइटी के गेट पर तैनात गार्ड ने एक रेजिडेंट की गाड़ी को रोका। इसके बाद गार्ड और रेजिडेंट के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि रेजिडेंट्स ने गार्ड और सिक्योरिटी इंचार्ज पर हमला कर दिया। चार-पांच मिनटों के बाद लोगों के बीच बचाव के बाद झगड़ा थमा। तबतक दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई, जिसके बाद सिक्योरिटी इंचार्ज ने मामला थाने में दर्ज कराया।

इस घटना के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज तेजपाल की शिकायत पर थाना बिसरख में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि केस अपराध संख्या 274/25 के तहत धारा 115, 352 और 352(2) में दर्ज किया गया है। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

वैसे भी सोसाइटी के निवासियों और गार्ड के बीच हुए विवादों की खबरें आती रहती हैं। इस सोसाइटी में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है जब रेजिडेंट्स और गार्डों के बीच मारपीट हुई हो। होली के दौरान भी ऐसा ही विवाद सामने आया था, जिसमें लाठी-डंडे चले थे। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article