Greater Noida में आग का तांडव! खेतों में आग लगने से किसानों की मेहनत तबाह, 5 बीघा फसल जलकर राख

ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेतों में अचानक आग लग गई। जिसमें 6 किसानों की करीब 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन किसानों का लाखों का नुकसान हुआ है।

Greater Noida Fire: ग्रेटर नोएडा के दादूपुर गांव में आज सुबह आग का तांडव देखने को मिला। जहां आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को जलाकर राख कर दिया। दादूपुर गांव में सोमवार सुबह खेत में अचानक आग लग गई। जिसमें करीब 5 बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि अभी आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

Greater Noida Fire

खेतों में लगी आग

खेतों में तेजी से फैली आग

यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार खेतों में अचानक आग लगने के बाद यह तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत भी की, लेकिन उन्हें सफलता नही मिली। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी गई। लेकिन तब तक लाखों की फसल जलकर राख हो गई।

End of Feed