Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां 159 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया है। बादलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने कंटेनर से पास 40 लाख रुपये की कीमत के गांजा से भरा बैग जब्त किया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इसके साथ तीन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
ग्रेटर नोएडा में आठ लाख का गांजा बरामद
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि रविवार रात थाना क्षेत्र में एक सीमेंट कंपनी के निकट कंटेनर के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसकी तलाशी लेने पर उसके थैले से गांजा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि इसके बाद पूरे वाहन की तलाशी लेने पर कुल 159 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बादलपुर थाना पुलिस और सीआरटी ने करवाई कर रही है।
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह तीनों आरोपी मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। इनकी पहचान इनामुल हक, शाहनवाज और नमन के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है और इन सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे गांजा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने के लिए उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से लाए थे। आरोपियों ने बताया कि वह राजधानी समेत कई इलाकों में गांजा स्पलाई करते थे।
सूरजपुर क्षेत्र में गांजा तस्करी करने वाली महिला गिरफ्तार
एक अन्य मामले में, सूरजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान चंदन के रूप में हुई। उसके पास से लगभग एक किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।
(इनपुट - भाषा)
