Greater Noida News: ग्रेनो से ग्रेनो वेस्ट के बीच जनवरी में पूरा हो जाएगा बस-बे का काम, सफर होगा आसान

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क पर बस-वे निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। परियोजना पूरी होने पर यह सड़क 12 लेन की हो जाएगी, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में राहत मिलेगी। साथ ही, नोएडा एयरपोर्ट के लिए निर्बाध ई-बस सेवा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क के विस्तार और चौड़ीकरण पर भी काम जारी है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क के किनारों पर बन रहे बस-वे का निर्माण कार्य अगले वर्ष जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। अब तक करीब 15 किलोमीटर हिस्से में बस-वे तैयार किया जा चुका है। परियोजना पूरी होने पर यह सड़क 12 लेन की हो जाएगी, जिससे क्षेत्र में यातायात जाम की समस्या में काफी कमी आने की संभावना है।

Busway Construction on 130-Meter Road in Greater Noida (Symbolic Photo: Canva)

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में जल्द पूरी होगा बसवे का निर्माण (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, कुल लगभग 27 किलोमीटर लंबाई में बस-वे निर्माण कार्य जारी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मूर्ति चौक से रोजा गोलचक्कर, रोजा से मिलक गोलचक्कर और मिलक से सैनी गोलचक्कर तक तिलपता से नोएडा की दिशा वाली लेन पर काम चल रहा है। इसके अलावा, सुपरटेक जार सोसाइटी से डाढ़ा तक और प्राधिकरण कार्यालय के पास स्थित 105 मीटर सड़क वाले गोलचक्कर से सेक्टर पाई गोलचक्कर तक दोनों ओर बस-वे का निर्माण प्रगति पर है।

End of Feed