Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 2 लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ग्रेटर नोएडा में बिल्डिंग गिरी (AI फोटो)
ये भी पढ़ें- Bengaluru Stampede: कमिश्नर से लेकर इस्पेक्टर तक सस्पेंड, बेंगलुरु भगदड़ मामले में सिद्दारमैया सरकार का बड़ा एक्शन
बेसमेंट में गिरी दीवार
रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेटर नोएडा के थाना इकोटेक 1 क्षेत्र में यह घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान बेसमेंट में दीवार गिर गई। जिसके कारण 5 लोग लोग दीवार के निचे दब गए। जिसमें से तीन लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई। जिसमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। 2 घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने चलाया बचाव अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही थाना ईकोटेक प्रथम व थाना कासना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस द्वारा घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान तीन मजदूरों (दो महिलाएं और एक पुरुष) की मौत हो गई। शेष दो पुरुष मजदूरों का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने क्या कहा
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखा और शांति व्यवस्था बनाए रखी। मृतकों की पहचान अनीता (32 वर्ष) पत्नी कालका प्रसाद, निवासी ग्राम सिरसी, थाना खन्ना, जिला महोबा, मालती (34 वर्ष) पत्नी पुष्पेंद्र, निवासी मकरबई, जिला महोबा और पुष्पेंद्र (40 वर्ष) पुत्र झल्लू, निवासी मकरबई, जिला महोबा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, घायलों के नाम धीरेंद्र कुमार (32 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम ननोरा, थाना श्रीनगर, जिला महोबा और उमेश (35 वर्ष) पुत्र हरिकेश, निवासी ककोड़, जिला बुलंदशहर हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं।
क्यों गिरी बिल्डिंग
प्रारंभिक जांच में निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने निर्माण कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे संबंधित ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
