Greater Noida News: उत्तर प्रदेश की सरकार ने बुलंदशहर जिले के 55 गांवों को यमुना अथॉरिटी में अधिसूचित कर दिया है। यह गांव खुर्जा और सिकंदराबाद तहसील के हैं। इन गांवों के शामिल होने से यमुना प्राधिकरण में अब अधिसूचित गांवों की संख्या 1242 हो गई है। इसके साथ ही यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग से लेकर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और न्यू नोएडा तक विस्तार कर दिया गया है।
बुलंदशहर के 55 गांवों को यमुना प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में किया गया शामिल (फाइल फोटो)
बता दें कि, चोला रेलवे स्टेशन से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक विकसित होने वाले लाजिस्टिक हब तक रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेलवे मंत्रालय को भेज दिया जाएगा। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह का कहना है कि, नए अधिसूचित क्षेत्र को मास्टर प्लान 2041 में शामिल कर लिया गया है। अब इस क्षेत्र के विकास की रूपरेखा नए सिरे से तैयार की जाएगी।
