Greater Noida Encounter: बुजुर्ग पर हमला करने वाला शूटर गिरफ्तार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल आरोपी

ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग पर गोली चलाने वाला आरोपी कायदे आजम पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गया। इस दौरान वह गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Greater Noida Police Encounter: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग को गोली मारने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान कायदे आजम के रूप में हुई है। सोमवार देर रात को पुलिस के साथ आरोपी की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने के कारण आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Greater Noida Encounter

पुलिस मुठभेड़ में बुजुर्ग पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

खजूर वाले बाबा अंडरपास पर मुठभेड़

मुठभेड़ की यह घटना खजूर वाले बाबा अंडरपास के पास सर्विस रोड पर हुई, जहां पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी पुलिस को बाइक पर सवार एक संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने रुकने की बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। जिसमें आरोपी घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed