Greater Noida News: अवैध कॉलोनियों पर प्राधिकरण का वार, 100 से अधिक फ्लैट सील

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को खेड़ा चौगानपुर में बिना अनुमति बनाए गए 8 रिहायशी टावरों को सील कर दिया है। प्राधिकरण ने यह कार्रवाई अधिसूचित एरिया में बिना अनुमति और बिना नक्शा पास कराए किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ की है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में खेड़ा चौगानपुर इलाके में बिना अनुमति बनाए गए 8 रिहायशी टावरों को सील कर दिया गया है। इन टावरों में 100 से अधिक फ्लैट स्थित थे। प्राधिकरण के भूलेख और परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार सुबह यह कार्रवाई की है। प्राधिकरण ने आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Greater Noida authority

ग्रेटर नोएडा में 8 रिहायशी टावर सील (X page of GNIDA)

ग्रेनो प्राधिकरण के CEO ने दिए कार्रवाई के निर्देश

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनके निर्देश पर भूलेख और परियोजना विभाग की टीमों को संयुक्त अभियान चलाने को कहा गया है। जानकारी के मुताबिक, खेड़ा चौगानपुर में खसरा संख्या 109 स्थित जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में आती है। यहां बिना वैध अनुमति और बिना नक्शा पास कराए ही इन रिहायशी टावरों को बनाया गया था। जिस कारण प्राधिकरण ने इन टावरों को सील करने की कार्रवाई की। सील किए गए सभी फ्लैट फिलहाल खाली थे।

End of Feed