आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, ग्रेनाइट खदान में चट्टान ढहने से 6 मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को एक ग्रेनाइट खदान में बड़ा हादसा हो गया। खदान में एक भारी चट्टान के गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई। सभी पीड़ित ओडिशा के निवासी बताए जा रहे हैं। सीएम मोहन चरण माझी ने इस हादसे पर दुख जताया है।

Andhra Pradesh Mine Accident: आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को एक ग्रेनाइट की खदान में भारी चट्टान के गिरने से ओडिशा के छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। इस हादसे में कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुआ जब 10 से 15 मजदूर खदान में काम कर रहे थे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Andhra Accident

आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा

पानी के रिसाव के कारण चट्टान गिरने की आशंका

पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सभी पीड़ित ओडिशा के निवासी हैं। हमें संदेह है कि पानी रिसाव के कारण चट्टान खिसकी और हादसा हुआ। घटनास्थल पर कोई विस्फोट या भूकंपीय गतिविधि नहीं हुई थी। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।’’ हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया जिसमें खनन विभाग के अधिकारी भी पुलिस के साथ शामिल हुए। ओडिशा के ब्रह्मपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गंजाम जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी की टीम बापटला के बल्लीकुरवा गई है ताकि मृतकों के शवों को वापस लाया जा सके।

End of Feed