Gorakhpur-Varanasi फोर लेन पर बड़हलगंज बाईपास का एक हिस्सा आज खुलेगा, आसान होगा सफर

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन परियोजना के तहत बड़हलगंज बाईपास पर सरयू नदी के पुल की एक लेन पर आज से वाहनों का आवागमन शुरू हो रहा है। जिसके बाद लोगों को रोजाना के लंबे ट्रैफिक जाम से राहत मिल जाएगी।

Gorakhpur-Varanasi Four Lane Project: गोरखपुर से वाराणसी का सफर तय करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। बड़हलगंज बाईपास पर सरयू नदी के पुल की एक लेन बनकर तैयार हो गई है। इस पर मंगलवार से गाड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगों को घंटों के लंबे जाम से राहत मिलेगी। साथ ही गोरखपुर से वाराणसी का सफर भी लिर्फ चार घंटे में ही तय हो सकेगा। सरयू पुल की दूसरी लेन का निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। इसे बनने में अभी चार से पांच महीने लग सकते हैं। यह निर्माण कार्य गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन परियोजना के तहत हो रहा है।

saryu bridge

बड़हलगंज बाईपास पर सरयू पुल (फोटो साभार - ट्विटर)

पटना तिराहे पर लगता था जाम

गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन परियोजना के अंतर्गत गोरखपुर से बहड़लगंड तक का निर्माण कार्य पूरा होने के करीब है। यह निर्माण कार्य 65.620 किमी लंबा है। इसके तहत सरयू पर पुल की एक लेन भी बनकर तैयार हो गई है। इस पुल के पूरा न होने के कारण वाहनों को पटना तिराहा और दोहरीघाट पुल होते हुए जाना पड़ता था। लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण पटना तिराहे पर रोज लंबा जाम लगता था। लोग इस रास्ते पर 3-4 घंटे तक फंसे रहते थे। लेकिन अब सरयू पुल की एक लेन शुरू होने से लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। अब मऊ और वाराणसी जाने वाले वाहन बहड़लगंज बाईपास से जा सकेंगे।

End of Feed