Gorakhpur-Siliguri Expressway : अब 9 घंटे में UP से पहुंचेंगे बंगाल, 3 राज्यों को 519 KM एक्सप्रेसवे की सौगात

Gorakhpur-Siliguri Expressway : सीएम सिटी गोरखपुर से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक निर्माणाधीन 519 किलोमीटर एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए 32,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आइये जानते हैं ये एक्सप्रेसवे किन शहरों को कवर करेगा?

Gorakhpur-Siliguri Expressway : उत्तर प्रदेश के साथ अन्य राज्यों की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए बड़ी संख्या में एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। भारतमाला परियोजना (Bharatmala Project) के तहत बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) से मुश्किलों भरा सफर आसान होगा। केवल यूपी में 14 एक्सप्रेसवे हैं, जिनमें से कई पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू है और कई पर अभी कार्य चल रहा है, जो आने वाले समय में बनकर आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। उनमें से गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे भी शामिल है जो बिहार की सीमा से होकर गुजरेगा। कुल मिलाकर पटना से पूर्णिया और बक्सर से भागलपुर तक बन रहा शानदार एक्सप्रेस-वे इधर, यूपी के गोरखपुर और उधर, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी को सीधे तौर पर कनेक्ट करेगा। इसके निर्माण से तीन राज्यों के लोगों की यात्रा सुगम हो जाएगी।

Gorakhpur-Siliguri Expressway New Update

गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे

बिहार में बन रहे इतने एक्सप्रेसवे

नये वित्त वर्ष (New Financial Year) 2024-25 में राज्य में बिहार में चार महत्वपूर्ण एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जल्द आरंभ होंगे। इसमें गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे (519 किमी) रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे (Raxaul-Haldia Expressway 650 किमी) पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ( Purvanchal Expressway बक्सर से पटना होते हुए भागलपुर तक 345 किमी) और पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे ( Patna-Purnia Express 215 किमी) शामिल हैं। इन परियोजनाओं का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध किया जा रहा है।

End of Feed