Gorakhpur Crime: 10वीं की छात्रा से टीचर ने 4 महीने तक किया दुष्कर्म, ऑडियो वायरल होने पर उठाया खौफनाक कदम

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक प्राइवेट स्कूल के टीचर ने 10वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा को डरा-धमका कर चार महीने तक उसका यौन शोषण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते पर गहरा दाग लगा दिया है। यहां एक प्राइवेट इंटर कॉलेज की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के ही एक टीचर ने 4 महीने तक दरिंदगी की। आरोपी टीचर स्कूल मैनेजर का बेटा है और फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Gorakhpur Crime

टीचर की हैवानियत से कांपा गोरखपुर (प्रतीकात्मक फोटो)

इस खौफनाक घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित छात्रा ने गुरुवार को आत्महत्या करने की कोशिश की। दरअसल, आरोपी टीचर ने छात्रा से फोन पर हुई बातचीत की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग इंटरनेट पर अपलोड कर दी थी ताकि उस पर मिलने का दबाव बनाया जा सके। बदनामी के डर से घबराई छात्रा ने अपनी जान देने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

End of Feed