गोरखपुर में पतंग का मांझा बना मौत का फंदा, बाइक से घर जा रहे शख्स की गर्दन में उलझा धागा, चंद पलों में उजड़ गया परिवार

Gorakhpur News: गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पतंग के मांझे की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 40 वर्षीय रमेश कनौजिया की दर्दनाक मौत हो गई। इलाहीबाग के हरबर्ट बांध पर हुए इस हादसे में उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उनकी जान चली गई।

Gorakhpur News: गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इलाहीबाग स्थित हरबर्ट बांध पर मोटरसाइकिल से गुजर रहे 40 वर्षीय रमेश कनौजिया की गर्दन में अचानक एक धारदार मांझा उलझ गया। मांझे से उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई और ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हादसा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की वजह से हुआ, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

Gorakhpur Chinese Manjha Accident

प्रतिबंधित चाइनीज मांझे पर फिर उठे सवाल (प्रतीकात्मक फोटो)

चलती बाइक पर अचानक गर्दन में उलझा मांझा

मिली जानकारी के मुताबिक, माधोपुर निवासी रमेश कनौजिया शनिवार दोपहर मोटरसाइकिल से इलाहीबाग के हरबर्ट बांध से गुजर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। मांझे की धार इतनी तेज थी कि उनकी गर्दन बुरी तरह कट गई। गंभीर रूप से घायल रमेश मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही काफी खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और गंभीर हालत में गोरखपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

End of Feed