Ram Mandir Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा देख आंसू रोक नहीं पाए गोरखपुर सांसद रवि किशन, अनुराधा पौडवाल भी दिखी भावुक, देखें वीडियो

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देख आंसू रोक नहीं पाए गोरखपुर के सदर सांदर रवि किशन शुक्ला। उनके साथ उनकी पत्नी भी हुई भावुक।

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण पूरे भारत देश किया गया है। राम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने के लिए कई राज्यों में आधे दिन का अवकाश भी दिया गया था। रामलला के दर्शन कर पूरा भारत राममय हो गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखने कई वीवीआईपी अयोध्या पहुंचे है। वहीं कई नेताओं ने अपने शहर में लाइव प्रसारण का आयोजन कर लोगों के साथ मिलकर इसे देखा है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा देखने अयोध्या पहुंचे लोग हो या फिर घर बैठे लाइव प्रसारण देखने वाले भक्त हो, राम जी के आगमन पर अधिकतर लोग भावुक नजर आए हैं। लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर को इस प्रकार देख भक्त अपने आंसू रोक नहीं पाए है।

Gorakhpur MP Ravi Kishan and singer Anuradha Paudwal became Emotional During Ram Mandir Pran Pratishtha

प्राण प्रतिष्ठा देख भावुक हुए गोरखपुर सांसद रवि किशन

प्राण प्रतिष्ठा लाइव देख रवि किशन रोक नहीं पाएं आंसू

गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन पत्नी के साथ आज लाइव राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने झारखंडी मंदिर पहुंचे। राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लाइव प्रसारण देख रवि किशन शुक्ला के आंसू धारा प्रवाह बह रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी की आंखों में आंसू भर आए थे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान वह लगातार मंत्र उच्चारण कर रहे थे। रवि किशन और उनकी पत्नी को देख वहां का पूरा माहौल भावुक हो गया था। इस दौरान सांसद रवि किशन बात कर ते हुए काफी भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि साढे 500 साल के बाद आज प्रभु श्री राम अपने मंदिर में लौटे हैं। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि वह इस क्षण को जीना चाहते और इसके यादगार बनाना चाहते हैं। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी, प्रदेश के सीएम योगी सहित पूरे भारत के लोगों को धन्यवाद देते हैं।

End of Feed