'न रोड शो था न रैली...' JCB से 13 वर्षीय छात्र की मौत पर अखिलेश का पलटवार, याद दिलाया लखनऊ अग्निकांड

गोरखपुर में JCB की चपेट में आने से 13 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन सिंह की मौत के बाद यूपी की राजनीति गरमा गई है। अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर सीएम योगी के आरोपों का जवाब दिया और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जेसीबी की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की हुई दर्दनाक मौत के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे के लिए समाजवादी पार्टी और उसके रोड शो को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर वीडियो साझा कर सीएम योगी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। अखिलेश यादव ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए भाजपा को लखनऊ अग्निकांड की भी याद दिलाई है।

akhilesh yadav on jcb accident gkp

अखिलेश ने वीडियो शेयर कर किया X पर पोस्ट (फाइल फोटो)

'वीडियो गवाह है, वहां न रोड शो था न रैली'

गोरखपुर की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयानों को "बेहद निंदनीय" और "निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण" करार दिया।

End of Feed