UP : निषाद पार्टी के नेता की हत्या, सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद मर्डर का शक; अखिलेश बोले-यूपी में चरम पर अपराध

Vinod Kumar Sahni Murder Case : यूपी के गोंडा में निषाद पार्टी के स्थानीय नेता की हत्या से सियासी बवाल मच गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साहनी की हत्या की उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में अपराध एवं अराजकता के चरम पर है।

गोंडा : जिले में बुधवार रात दुकान से घर लौट रहे 45 वर्षीय एक व्यापारी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया तथा अगले दिन उसकी मौत हो गयी। इस घटना से राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है। हत्या के विरोध में भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी और विपक्षी समाजवादी पार्टी के नेता एक साथ आ गए हैं। पुलिस ने मामले में नामजद 10 आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साहनी की हत्या की उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की। यादव ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया कि गोंडा में सपा से जुड़े हुए बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच हो। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में अपराध एवं अराजकता के चरम पर है।

Vinod Kumar Sahni Murder Case

गोंडा में निषाद पार्टी के नेता विनोद कुमार साहनी की हत्या

पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर हुई रंजिश सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि परसपुर थानाक्षेत्र के रेक्सड़िया गांव के विनोद कुमार साहनी (45) शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे तथा बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे।

End of Feed